

यूटीबी नर्सिंग ऑफिसर्स की बैठक आयोजित
बीकानेर। यूटीबी नर्सिंग ऑफिसर्स की बैठक गोल पार्क में आयोजित की गई, जिसमें नर्सेज संघर्ष समिति, बीकानेर के संयोजकों एवं वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान यूटीबी नर्सिंग ऑफिसर्स को उनके भविष्य एवं सेवा संबंधी मुद्दों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
संयोजकों एवं वरिष्ठ स्टाफ ने यूटीबी नर्सेज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही बीकानेर यूटीबी नर्सेज संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी यूटीबी नर्सिंग ऑफिसर्स की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। समिति के गठन के पश्चात सभी नर्सेज कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलनात्मक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। बैठक में महिपाल चौधरी, अब्दुल वाहिद, छोटूराम, सुशील, श्रवण, मुखराम, रवींद्र ने सभी साथियों से संगठन की मजबूती और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। अंत में समस्त यूटीबी नर्सेज उपस्थित थे।
