Bikaner Bikaner District Rajasthan

उपाध्याय का सीनियर रिसर्च फेलोशिप में चयन

image description


बीकानेर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र, नई दिल्ली द्वारा प्रति वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर देश के विभिन्न कला वर्गों में असाधारण कलाकारों को लोक एवं अन्य कलाओं में शोधकार्य हेतु सीनियर एवं जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान की जाती है, जिसके अंतर्गत चयनित शोधार्थी को अपने कला क्षेत्र में दो वर्ष की अवधि तक शोध कार्य करना होता है। इसी योजना के तहत वर्ष 2022-23 में बीकानेर के युवा रंगकर्मी जयदीप उपाध्याय का चयन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *