

अंडर-15 जिला कुश्ती टीम का चयन सम्पन्न
बीकानेर। अंडर-15 आयु वर्ग की जिला कुश्ती टीम का चयन प्रतियोगिता के आधार पर पटेल नगर स्थित पटेल बाल बिहार व्यायामशाला में किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर के पहलवानों ने दमखम दिखाया। जिला कुश्ती संघ के जगन पूनिया ने बताया कि चयन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हनुमान चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार पांडे एवं सुशील कुमार डूडी रहे। कार्यक्रम में जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही। चयन प्रक्रिया में जिला कुश्ती संघ की ओर से मानसिंह सियाग, पालाराम, पवन पूनिया उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान लक्ष्मण सारस्वत एवं राजेन्द्र सिंह ने कोच की भूमिका निभाई। जिला कुश्ती संघ के सचिव राम प्रताप ने जानकारी दी कि चयनित विजेता पहलवान आगामी 8 व 9 फरवरी को उदयपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आशीष, हरीश, भागीरथ एवं राजवीर ने विजेता के रूप में स्थान प्राप्त किया।
