

शहीदों को श्रद्धांजलि, स्पोर्ट्स क्लब का शुभारंभ
बीकानेर। बीकानेर के सुर्दशना नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदानों का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम संयोजक शंकर सेवग ने बताया कि इस अवसर पर अजीत सिंह, आनन्द कुमार शुक्ला एवं उर्मिला पाल सहित उपस्थित जनों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया। इस दौरान पार्क में स्पोर्ट्स क्लब का भी शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में परमेश्वर जांगिड, जसपाल अरोरा, पवन शर्मा, नवीन जांगिड, नरेंद्र लोहिया, डॉ. करण पुरोहित, पुष्पेंद्र सिंह सहित अनेक लोगों ने शहीदों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
