

दो दिवसीय पीएनबी होम लोन एक्सपो का समापन
बीकानेर स्थित जिला उद्योग केंद्र में पंजाब नैशनल बैंक मंडल बीकानेर द्वारा आयोजित दो दिवसीय होम लोन एक्सपो का समापन शनिवार को हुआ। यह एक्सपो 7 और 8 फरवरी को आयोजित किया गया। 8 फरवरी को आयोजित एक्सपो कार्यक्रम का उद्घाटन यशपाल आहूजा एवं संजीव सिंगला (ने किया। मुख्य अतिथि यशपाल आहूजा ने पीएनबी के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि यह एक्सपो उन ग्राहकों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा जो “सूर्य घर योजना“ के तहत अपने घर के निर्माण या छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए ऋण लेना चाहते हैं। पीएनबी मंडल प्रमुख राजिंदर मोहन शर्मा ने बताया कि एक्सपो का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे होम लोन और सोलर लोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस एक्सपो में त्वरित ऋण स्वीकृति, विशेष ऑफ़र और छूट की सुविधा उपलब्ध है। ग्राहक बीकानेर के रियल एस्टेट विशेषज्ञों, सोलर विशेषज्ञों और बैंक अधिकारियों से सीधे परामर्श कर सकते हैं। इस मौके पर संजीव सिंगला श्याम नारायण पांडे आदि उपस्थित थे।
