

दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, 7 सत्रों का आयोजन
बीकानेर। बीकानेर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत बीछवाल मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान कुल 7 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समापन सत्र के मुख्य वक्ता मिथिलेश गौतम (प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी) ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएं
इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति अधिक जागरूक, अनुशासित एवं सक्रिय बनाते हैं, जिससे संगठनात्मक मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल सहित दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, लक्ष्मण गुरिया, महावीर चारण, सुरेन्द्र स्वामी, पवन स्वामी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए और प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
