Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवा आश्रम के बच्चों के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

सेवा आश्रम के बच्चों के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
बीकानेर। वी आर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सेवा आश्रम के बच्चों के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल में भारतीय संस्कृति और परंपराओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में नैतिक मूल्यों एवं आस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में अर्चना सक्सेना, अलका पारीक, चित्रा वर्मा, मोहना नारंग, अंजु कोचर, रितु गौड़, विजय स्वामी, अशोक प्रजापत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *