Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुनि रवीन्द्र कुमार स्वामी को श्रद्धांजलि

मुनि रवीन्द्र कुमार स्वामी को श्रद्धांजलि
बीकानेर। उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमल कुमार स्वामी के सान्निध्य में मुनि रवीन्द्रकुमार स्वामी की स्मृति सभा का आयोजन श्रद्धा और आत्मचिंतन के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुनिश्री ने उन्हें आत्मार्थी संत बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुनिश्री कमल कुमार स्वामी ने कहा कि मुनिश्री रवीन्द्रकुमार ने गुरुदेव तुलसी के कर कमलों से केलवा नगर में शासन माता साध्वीप्रमुखा कनकप्रभा जी के साथ दीक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने अनेक संतों की सेवाएं करते हुए, सुदर प्रांतों की यात्रा के माध्यम से धर्मसंघ का सुयश बढ़ाया। वे विद्वान वक्ता, साधक और गुरु-भक्त संत थे, जिन्हें तीन-तीन आचार्यों की कृपा प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *