Bikaner Rajasthan

कवयित्री प्रमिला गंगल और प्रसिद्ध संगीतकार रफ़ीक़ सागर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा कल

कवयित्री प्रमिला गंगल और प्रसिद्ध संगीतकार रफ़ीक़ सागर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा कल
बीकानेर। श्री जुबिली नागरी भण्डार पाठक मंच बीकानेर की तरफ से नगर की प्रसिद्ध ओजस्वी वरिष्ठ कवयित्री प्रमिला गंगल एवं संगीत जगत के महान कलाकार रफ़ीक़ सागर के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री जुबिली नागरी भण्डार पाठक मंच के नंदकिशोर सोलंकी एवं कार्यक्रम संयोजक क़ासिम बीकानेरी ने संयुक्त रूप से बताया कि स्वर्गीय प्रमिला गंगल और रफ़ीक़ सागर की स्मृति में दिनांक 24 दिसंबर, 2024 मंगलवार सायं 5ः15 बजे श्री जुबिली नागरी भण्डार ट्रस्ट स्थित महारानी सुदर्शन आर्ट गैलरी नागरी भण्डार स्टेशन रोड में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया है। जिसमें नगर के साहित्य, कला एवं संगीत से जुड़े महानुभावों द्वारा इन दोनों महान शख़्सियतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। कार्यक्रम समन्वयक कमल रंगा एवं बुनियाद ज़हीन ने बताया कि स्वर्गीय गंगल अपनी ओजस्वी कविताओं से श्रोताओं में जोश का संचार कर देती थी और कार्यक्रम में समां बांध देती थी। पूरे देश में उनकी एक अलग पहचान थी। इसी तरह रफ़ीक़ सागर ’सपने में सखी देख्यो नंद गोपाल’ गीत की वजह से देश-विदेश तक प्रसिद्ध थे। हाल ही में रिलीज़ उनके द्वारा गाया गया ’रमज़ान मुबारक’ भी सर्वत्र सराहा जा रहा है।उन्होंने बीकानेर का नाम पूरी दुनिया में चमकाया हुआ था। उनके पुत्र राजा हसन भी प्रसिद्ध गायक कलाकार हैं। जिन्हें हाल ही में फिल्म फेयर पुरस्कार मिला है। नगर के लिए गर्व की बात है कि बीकानेर की किसी शख़्सियत को पहली बार फिल्म फेयर पुरस्कार मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *