

श्रद्धांजलि सभा 23 को
बीकानेर। पर्वतारोही, योग साधक, पर्यावरण प्रेमी तथा समाजसेवी मुरलीधर पारीक के निधन पर 23 मार्च को जिला उद्योग भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा। नारायण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सीताराम कच्छावा, सुधीर भाटिया सी.ए., नरेश अग्रवाल, आर के श्रीमाली आदि ने पारीक के निधन पर शोक जताया तथा संयोजक सीताराम कच्छावा ने कहा कि पारीक ने म्यूजियम ग्राउंड में खेल-खेल में पेड़ लगाओ योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों को एथलेटिक्स में प्रशिक्षण दिया तथा यहां सैकड़ो पेड़ लगाये।
