

कंपनी सचिव परीक्षाओं के दिसंबर 2024, के परिणाम घोषित

बीकानेर, दिसंबर 2024 में आयोजित कंपनी सचिवों की परीक्षाओं के प्रोफेशनल प्रोग्राम (2017 और 2022 पाठ्यक्रम) और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2017 और 2022 पाठ्यक्रम) के परिणाम 25 फरवरी को नई दिल्ली में घोषित किये गए और संस्थान के देश के सभी कार्यालयों में भी जारी कर दिए गए । ICSI ने संस्थान की वेबसाइट – www.icsi.edu पर विषय-वार ब्रेक-अप के साथ-साथ परिणाम उपलब्ध कराने के अलावा, एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा के परीक्षार्थियों द्वारा ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी है ।
प्रोफेशनल प्रोग्राम (2017 पाठ्यक्रम ) परीक्षा के मॉड्यूल – I में 35.81 प्रतिशत अभ्यर्थी, मॉड्यूल – II में 34.09 प्रतिशत और मॉड्यूल – III में 36.20 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि प्रोफेशनल प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) परीक्षा के ग्रुप 1 में 30.40 प्रतिशत अभ्यर्थी, और ग्रुप 2 में 31.39 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं ।
कंपनी सचिव (CS) 32 विद्यार्थी पास हुए
प्रोफेशनल प्रोग्राम में कुल आठ विद्यार्थी पास हुए है. इस बार, कंपनी सचिव परीक्षा में कुछ विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कंपनी सचिवों के प्रोफेशनल प्रोग्राम (2017 और 2022 पाठ्यक्रम) और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) की अगली परीक्षाएँ, रविवार, 1 जून, 2025, से, मंगलवार, 10 जून, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन 26 फरवरी, 2025 से जमा किया जा सकता है ।
