Bikaner Bikaner District Rajasthan

तीन पेटेंट एवं एक कॉपीराइट हुए दाखिल

तीन पेटेंट एवं एक कॉपीराइट हुए दाखिल
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के संघटक डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल, बीकानेर द्वारा तीन पेटेंट और एक कॉपीराइट अनुमोदन हेतु फाईल किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने पेटेंट कार्य में सहयोगी वैज्ञानिकों को प्रेरित किया एवं विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शोध हेतु विश्वविद्यालय द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। डेयरी विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. राहुल सिंह पाल ने बताया कि महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. मुकुल सैन द्वारा पहला पेटेंट सिंबायोटिक, डेयरी-आधारित किण्वित स्वास्थ्य पेय से संबंधित है, जिसे एक नवीन पोषणात्मक पेय (न्यूट्रास्युटिकल बेवरेज) के रूप में विकसित किया गया हैं। दूसरा पेटेंट एक एकीकृत, द्वैतीय उद्देश्य वाले दूध प्रसंस्करण प्रणाली से संबंधित है, जो एक ही इकाई में टिकाऊ, उच्च दक्षता वाली तकनीक उपलब्ध कराता हैं। तीसरा बौद्धिक संपदा अधिकार (आई.पी.आर.) एकीकृत कॉम्पैक्ट दुग्ध प्रसंस्करण प्रणाली के लिए फाइल किया गया है, जिसमें ऐसे नवीन डिजाइन फीचर्स शामिल हैं, जो हीटिंग-कूलिंग तकनीक को पोर्टेबल और अत्यंत दक्ष बनाते हैं। इसके अतिरिक्त एक कॉपीराइट भी फाइल किया गया है, जो विभिन्न एकीकृत प्रणालियों के तकनीकी दस्तावेज, रूपरेखाएँ और डिजाइन विवरणों की रक्षा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *