

तीन दिवसीय शारीरिक साक्षरता शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न
बीकानेर। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर के आदेश अनुसार प्रत्येक जिला के डाइट से तीन प्रतिनिधित्व के रूप में शारीरिक शिक्षक अध्यापक को तीन दिवसीय शारीरिक साक्षरता शिक्षक प्रशिक्षण हेतु उदयपुर में प्रशिक्षण दिया गया। बीकानेर जिला डाइट द्वारा संतोष कुमार नायक शारीरिक शिक्षा अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीठनोक कोलायत, माणकचंद सुथार वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खारी कोलायत, व दीनदयाल शारीरिक शिक्षा अध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पंवारवाला बज्जू ने तीन दिवसीय शारीरिक साक्षरता शिक्षक प्रशिक्षण में भाग लिया और अब शारीरिक साक्षरता शिक्षक प्रशिक्षण हेतु नवाचार कर वैज्ञानिक तकनीकी जानकारीयों से विद्यालय, ब्लॉक, जिला स्तर पर प्रशिक्षण द्वारा जिला बीकानेर के सम्पूर्ण शारीरिक शिक्षको, बच्चों को प्रशिक्षण के रूप में ट्रेनिंग दी गई।
