Bikaner Bikaner District Rajasthan

तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न
बीकानेर। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के बीकानेर चैप्टर में आयोजित तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसका उद्देश्य कंपनी सेक्रेटरी पाठ्यक्रम की रूपरेखा, पेशेवर आचार-संहिता और करियर की संभावनाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम के अंतिम दिन रेखा दाधीच ने अतिथि वक्ता के रूप में सॉफ्ट स्किल्स और व्यक्तित्व विकास विषय पर सत्र लिया। उन्होंने छात्रों को संचार कौशल, आत्मविश्वास और प्रोफेशनल अप्रोच के महत्व को सरल और प्रेरणादायक तरीके से समझाया। समारोह में पूजा आसोपा ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *