Bikaner Bikaner District Rajasthan

तीन दिवसीय सर्व कष्ट निवारक महायज्ञ शुरू

तीन दिवसीय सर्व कष्ट निवारक महायज्ञ शुरू
बीकानेर। श्री पार्श्व पद्मावती सेवा न्यास इंदौर, श्री पार्श्व पद्मावती सेवा ट्रस्ट, कृष्णगिरिी, तमिलनाडू के तत्वावधान में जगदगुरु श्री वसंत विजयनंद गिरि महाराज के नेतृत्व में अग्रवाल भवन में तीन दिवसीय सर्व कष्ट निवारक महायज्ञ शुरू हुआ। जगद्गुरु स्वयं बनारस के 11 वेद पाठी ब्राह्मणों का मंत्रोच्चारण में नेतृत्व कर रहे है। श्री कृष्णा गिरि, तमिलनाडू के श्री पार्श्वनाथ पद्मावती सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी संकेश जैन ने बताया कि जगदगुरु श्री वसंत विजयनंद गिरि महाराज के सान्निध्य में 19 से 29 मार्च 2026 तक नवरात्रा महोत्सव गंगाशहर मार्ग के अग्रवाल भवन में आयोजित किया जाएगा। जगद्गुरु अपने सहयोगी 50 से अधिक स्वयं सेवकों, संगीत कलाकारों के साथ 9 मार्च को पुनः बीकानेर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *