

हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली जायेगें
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट चोरी के खिलाफ विशाल रैली में अधिकतम संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा शहर कांग्रेस की बैठक में हुई। शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता रेल, बस और निजी वाहनों से दिल्ली प्रस्थान करेंगे। शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि एफआईआर के नाम पर वोट चोरी कर रही है तथा 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विशाल रैली में बीकानेर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। पूर्व मंत्री डॉ बी.डी कल्ला व गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि वर्तमान में भाजपा बीडीए के नाम पर हजारों बिग्घा जमीन हड़पने की तैयारी कर रही है तथा वोट के नाम लोगों को बरगलाने का काम करती है।
