Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं

जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नही
बीकानेर। जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा उपभोक्ताओं को बुकिंग के लगभग दो दिन बाद सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। शुक्रवार को यह जानकारी जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने दी। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि बीकानेर जिले में एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर वर्तमान में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए उपखंड अधिकारी बीकानेर सुश्री महिमा कसाना, रसद विभाग की टीम और डीएनओ-एलपीजी श्री अमित बड़क ने गंगाशहर में मैसर्स डागा एचपी गैस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी के संचालन, उपभोक्ता प्रबंधन तथा एलपीजी वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने एजेंसी में उपलब्ध स्टॉक, बुकिंग एवं डिलीवरी की प्रक्रिया की भी जानकारी ली। इस दौरान उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन, मोबाइल ऐप, कॉल सेंटर सहित विभिन्न माध्यमों से करने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।
घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर सिलेंडर किया जब्त
डीएसओ श्री नरेश शर्मा ने बताया कि रसद विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान पुरानी गिन्नाणी स्थित सहारण मिष्ठान भंडार के निरीक्षण में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करना पाया गया। लिहाजा घरेलू गैस सिलेंडर की जब्ती की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *