Bikaner Bikaner District Rajasthan

युवाओं ने किया देशभक्ति रचनाओं का वाचन

युवाओं ने किया देशभक्ति रचनाओं का वाचन
बीकानेर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् बीकानेर द्वारा हर्ष निवास, अम्बेडकर सर्किल, बीकानेर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में युवा कवियों के काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद् की बीकानेर महानगर की अध्यक्षा डॉ. बसन्ती हर्ष ने की। मुख्य अतिथि के रूप में परिषद् के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रो.अन्नाराम शर्मा ने कहा कि आज का समय ऐसा है जब हम बच्चों में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करें। अन्नाराम शर्मा ने नए कवियों की रचनाओं की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया तथा स्त्री विमर्श को भारतीय परिप्रेक्ष्य में एवं एक नए दृष्टिकोण से देखने पर जोर दिया। नवोदित कवयित्रियों में ऋतु चौधरी, सोनाली सुथार, ईप्सिता पाठक, शैलजा कुम्हार, दीप्ति गौड़ आदि ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर परिषद् से जुड़े कवियों में मूलचंद बोहरा, राजाराम स्वर्णकार, जुगलकिशोर पुरोहित एव सरोज भाटी ने काव्य पाठ किया। परिषद् के प्रान्तीय अध्यक्ष अखिलानंद पाठक ने नवागन्तुक कवियों का सम्मान किया तथा परिषद् के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ.श्रीनिवास शर्मा ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया। परिषद् के महामंत्री जितेंद्र सिंह ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *