

संपूर्ण विश्व का कल्याण ही सनातन का ध्येय
श्रीगंगानगर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि हम पूरे विश्व को कटुंब मानते है। भारत ने किसी भी धर्म की कभी निंदा नहीं की। संपूर्ण विश्व का कल्याण ही सनातन का ध्येय है। सनातन संस्कृति में जितने भी संस्कार है, उनमें समानता है। यह बात राज्यपाल ने सोमवार दोपहर सेठ गिरधारीलाल बिहाणी सनातन धर्म शिक्षा ट्रस्ट की ओर से आयोजित शिक्षा का अमृत महोत्सव शताब्दी की ओर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। बागड़े ने कहा कि हिंदू संस्कृति के प्रति बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट का स्नेह वंदनीय है। देश के विभाजन के बाद पड़ोसी देश ने खुद को इस्लामिक घोषित किया था, जबकि भारत ने स्वयं को सेकुलर घोषित किया। ऐसे में बिहाणी संस्थान के संस्थापक ने अपने स्कूल के नाम में सनातन धर्म जोड़कर जो उल्लेखनीय कार्य किया है, वह सराहनीय है। बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के महासचिव हिमांशु बिहाणी ने कहा कि 75 वर्ष पूर्व स्थापित छाेटी ज्याेति अब प्रकाश का स्तंभ बन गई है। इस कार्य में हमें ट्रस्ट अध्यक्ष अाैर विधायक जयदीप बिहाणी का नेतृत्व मिल रहा है। समाराेह में विधायक बिहाणी की माता जी किरणदेवी ने भी पुरस्कार बांटे । ट्रस्ट के दीपक जैन, मधु सूदन बिहाणी, डाॅ. कैलाश फ्लाेर, डाॅ. श्यामसुंदर काेठारी, शरद बिहाणी, नीरज बिहाणी, राघव सारड़ा, विमल बिहाणी, यशवर्धन बिहाणी अादि ने राज्यपाल काे स्मृति चिन्ह देकर अाभार जताया। शैक्षिक निदेशक डाॅ. कविता चाैधरी, प्रशासनिक अधिकारी एके पांडे ने किरणदेवी बिहाणी काे पाैधे का गमला भेंटकर स्वागत किया।
