

पुलिस महानिदेशक शर्मा का विश्वकर्मा सुथार समाज ने किया अभिनंदन
बीकानेर। रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक के सिलसिले में बीकानेर पहुंचे राजीव शर्मा का श्री विश्वकर्मा सुथार समाज द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल बीछवाल स्थित सभागार में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक ने समाज के वरिष्ठजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनसहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। समारोह में राजीव शर्मा का गुलदस्ता भेंट कर, मालाएं पहनाकर, पारंपरिक साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। साथ ही समाज की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पन्नालाल नागल, भागीरथ सुथार, चतुर्भुज नागल, भेघराज कुलरिया, राधाकिशन नागल, लालचंद खोखा, मनमोहन बरड़वा, मनीष आसदेव, भागीरथ माकड़, ओमप्रकाश बुढ़ड़, राजीव बुढ़ड़, भंवरलाल जांगिड़, जितेंद्र नागल एवं विवेक नागल सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
