

दो दिवसीय साधना सत्संग शुरू
बीकानेर। श्री राम शरणम् परिवार की ओर से पवनपुरी डाकघर के पास स्थित श्री रामशरण में दो दिवसीय खुला साधना सत्संग शुरू हुआ। श्री राम शरणम बीकानेर के अध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिवसीय सत्संग की शुरुआत में ध्यान, भजन कीर्तन, अमृतवाणी पाठ, प्रवचन हुए। 1 फरवरी को अमृतवाणी पाठ और प्रवचन होगा। इसके बाद साधको के लिए नाम दीक्षा का कार्यक्रम होगा
