Bikaner Bikaner District Rajasthan

मई माह में होगी राज्य स्तरीय जीनियस स्टूडेंट ऑफ स्कूल प्रतियोगिता, पोस्टर का किया लोकार्पण

मई माह में होगी राज्य स्तरीय जीनियस स्टूडेंट ऑफ स्कूल प्रतियोगिता, पोस्टर का किया लोकार्पण
बीकानेर। जेएनवी कॉलोनी स्थित मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन द्वारा मई माह जीनियस स्टूडेंट ऑफ स्कूल राजस्थान स्टेट लेवल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन के संस्थापक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सरकारी व निजी विद्यालयों के कक्षा 4 से बारहवीं तक के विद्यार्थियों हेतु श्समय बचाओ, भविष्य बनाओ्य थीम पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ एवं नागौर की स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किए जा रहे हैं। प्रत्येक जिले से 100 विद्यार्थियों के चयन होने पर प्रतियोगिता का सेंटर वही जिला रहेगा अन्यथा चयनित सेंटर में परीक्षा देनी होगी। फाउंडेशन सचिव आरती राठौड़ ने बताया कि विद्यार्थियों को बुक्स, मेडल, सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार समारोह जुलाई में आयोजित होगा। फाउंडेशन के करण सिंह सिसोदिया ने बताया कि गत वर्ष जिला स्तरीय जीनियस स्टूडेंट ऑफ बीकानेर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसमें विजेताओं को डेढ़ लाख रुपए के नगद पुरस्कार दिए गए तथा 50 स्कूलों को सम्मानित किया गया था। राज्य स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता के पोस्टर का लोकार्पण शनिवार को एमएलएफ सेंटर पर शिक्षाविद् सुरेन्द्र डागा, लक्ष्मण सिंह, आरती राठौड़, ओमाराम मेघवाल, करण सिंह सिसोदिया, नीरज शर्मा, पंकज सोनी एवं वर्षा सोनी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *