

मातृ शक्ति सम्मेलन के पोस्टर का लोकार्पण
बीकानेर। गंगाशहर में 4 अप्रैल को आयोज्य मातृ शक्ति सम्मेलन के पोस्टर का लोकार्पण लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवबाड़ी के महंत स्वामी विमर्शानन्द गिरि महाराज ने किया। इस दौरान गिरिराज खैरीवाल एवं विष्णु नायक भी मौजूद रहे। भंवरी देवी ने बताया कि इस अभिनव कार्यक्रम में माताओं-बहिनों को विभिन्न तरह की जानकारी दी जाएगी तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 4 अप्रैल से आरंभ होगा। कार्यक्रम को बीकानेर के एक्सपर्ट्स मातृशक्ति का मार्गदर्शन करेंगे।
