Bikaner Bikaner District Rajasthan

द्वितीय प्रोमो रन का आयोजन

द्वितीय प्रोमो रन का आयोजन
जयपुर/बीकानेर। आगामी ऑनर रन 2025 के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के रूप में, द्वितीय प्रोमो रन का आयोजन को जयपुर मिलिट्री स्टेशन के गांडीव स्टेडियम में सप्त शक्ति कमान के तत्वावधान में किया गया। यह आयोजन भारतीय सेना : शौर्य और बलिदान की परंपरा की तर्ज पर आधारित था, जो भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। इस दौड़ को लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमान द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आर्मी कमांडर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह दौड़ देश के नागरिकों की ओर से हमारे सैनिकों और पूर्व सैनिकों के अदम्य साहस को श्रद्धांजलि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *