

सादूल क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ
बीकानेर। बीकानेर मे क्रिकेट प्रतिभाशाली को ओर बहेतर मौका मिले इस उददेश्य से जिला क्रिकेट संघ की देख रेख मे सादूल क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सादूल क्लब के सचिव एम पी सिंह व विशिष्ट अतिथि कल्ब के खेल सचिव रणवीर सिंह ने किया।सिंह ने कहा कि अच्छे क्रिकेटर बनने के लिए नेट अभ्यास अनिवार्य है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रतन सिंह शेखावत ने बताया अभ्यास हेतू ग्रासिग मैदान भी बच्चो के लिए उपलब्ध रहेगा। प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि पिछले एक वर्ष से जयपूर से आये पिच विशेषज्ञ व जिला क्रिकेट संघ के कोच की देख रेख मे बना है। इस मौके पर राजेन्द्र झाम्ब, कैलाश चौधरी, रफीक भाटी, अनिल सिंडाना, प्रवेश भारद्वाज,, दिनेश विशनोई, कौशल देवडा, आशीष शर्मा, राजकुमार जोशी, शकील अहमद, महेन्द्र पुरोहित, प्रकाश चूरा आदि खिलाड़ी उपस्थित थे।
