

7 वर्षीय बच्चे की प्लास्टिक सर्जरी सफल
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज (एसपीएमसी) के ट्रॉमा सेंटर में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत एक 7 वर्षीय बच्चे की जटिल प्लास्टिक सर्जरी निःशुल्क रूप से सफलतापूर्वक की गई। प्लास्टिक सर्जन डॉ. अजयपाल चौधरी ने बताया कि एक माह पूर्व बच्चा पैर की एड़ी में गंभीर घाव के साथ पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। जांच में पता चला कि एड़ी की हड्डी के ऊपर का मांस पूरी तरह हट चुका था और हड्डी खराब होने की आशंका थी। यदि समय पर ऑपरेशन नहीं होता, तो पैर काटना पड़ता और बच्चा आजीवन अपंग हो जाता।
