Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

पिंक फेस्ट में रहेगी साहित्यिक धमक

पिंक फेस्ट में रहेगी साहित्यिक धमक
बीकानेर। गुलाबी नगरी जयपुर में शुक्रवार से आयोजित होने जा रहे साहित्य और कला के प्रतिष्ठित उत्सव श्पिंक फेस्ट में इस वर्ष बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र से साहित्यकार अपनी चमक बिखेरेंगे। साहित्य, कला और संस्कृति के इस बड़े मंच पर लूणकरणसर के राजूराम बिजारणियां और कपूरीसर के डॉ.हरिमोहन सारस्वत श्रूंखश् को आमंत्रित किया गया है, जो क्षेत्र के लिए प्राउड मोमेंट है। ​झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित इस तीन दिवसीय उत्सव में बिजारणियां और रूंख विशेष रूप से श्पोएट्री सिम्फोजियम में अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। वहीं राजस्थानी भाषा, साहित्य की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर केंद्रित परिचर्चा श्राजस्थानी भाषा एवं साहित्यरू इस पड़ाव परश् में भी दोनों साहित्यकार अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *