Bikaner District Jaipur Rajasthan

नवाचार-आधारित समाधान विकसित करने की कुंजी

नवाचार-आधारित समाधान विकसित करने की कुंजी
जयपुर। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, एवीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी कमान ने आयोजित प्रथम दक्षिणी कमान क्षेत्रीय सेना (टीए) सैन्यदृनागरिक समन्वय संगोष्ठी 2025 में मुख्य वक्तव्य दिया। यह संगोष्ठी, इस प्रकार की प्रथम पहल थी, जिसका उद्देश्य सशस्त्र बलों, शिक्षा, उद्योग जगत और प्रमुख विचारकों को एक साझा मंच पर लाकर सैन्यदृनागरिक समन्वय को सशक्त बनाना और राष्ट्र को अधिक मजबूत, सुरक्षित एवं लचीला बनाने के प्रयासों को गति देना था। अपने मुख्य संबोधन में सेना कमांडर ने आधुनिक युद्ध और राष्ट्रनिर्माण की जटिलताओं से निपटने में सैन्य नागरिक सहयोग की बढ़ती श्रेष्ठता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की सम्मिलित ताकत का उपयोग करना ही उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने और नवाचार-आधारित समाधान विकसित करने की कुंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *