Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

1 अप्रैल को काव्य संध्या में गूंजेंगे हास्य-व्यंग्य के रंग

1 अप्रैल को काव्य संध्या में गूंजेंगे हास्य-व्यंग्य के रंग
बीकानेर। नवकिरण सृजन मंच के तत्वावधान में 1 अप्रैल को काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर के रचनाकार अपनी नई चुटीली हास्य-व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। मंच के अध्यक्ष डॉ. अजय जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय कवि अपनी नवीन रचनाओं के माध्यम से हास्य और व्यंग्य का अनूठा रंग प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम संयोजक बाबू बमचकरी के अनुसार इस काव्य संध्या की अध्यक्षता डॉ. एस.एन. हर्ष करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कन्हैया कच्छावा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद डॉ. अभयसिंह टॉक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम समन्वयक राजराम स्वर्णकार ने बताया कि प्रस्तुत रचनाओं पर संस्कृतिकर्मी राजेन्द्र जोशी, गीतकार डॉ. हरिशंकर आचार्य और कवयित्री डॉ. कृष्णा आचार्य चुटीले अंदाज में अपने सारगर्भित विचार व्यक्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *