Bikaner Bikaner District Rajasthan

हिंदू सम्मेलन 26 जनवरी को

हिंदू सम्मेलन 26 जनवरी को
बीकानेर। नागणेची नगर स्थित वीर हनुमान बस्ती में हिंदू समाज के समन्वय, सुदृढ़ीकरण और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बस्ती के नागरिकों ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता का सामूहिक संकल्प लिया। ​बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में आशीष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल ध्येय व्यक्ति निर्माण है। ​भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला अध्यक्ष मुकेश बन ने कहा कि समाज की एकजुटता ही किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होती है। ​बैठक के दौरान अरुण ने बताया कि 26 जनवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन बस्ती की एकजुटता, सांस्कृतिक चेतना और अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक होगा। ​बैठक में आशीष, मुकेश बन, अरुण, श्याम छींपा सुनील छींपा, विक्की अपूर्वा, सुभाष चंद्र, डॉक्टर योगेश सुरेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *