Bikaner Bikaner District

राज्यपाल 22 मई को आएंगे बीकानेर

image description

राज्यपाल 22 मई को आएंगे बीकानेर
बीकानेर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे 22 मई को बीकानेर आएंगे। श्री बागडे जयपुर से वायु मार्ग से रवाना होकर प्रातः 9:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यपाल यहां से 9.35 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर 10.35 बजे देशनोक पहुंचेंगे तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बागडे यहां से 12 बजे सड़क मार्ग से नाल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे‌। वे दोपहर 1 बजे नाल एयरपोर्ट आएंगे तथा दोपहर 2.30 बजे स्टेट प्लेन से औरंगाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *