Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
बीकानेर। ऑल इण्डिया बॉल बैडमिन्टन के तत्वाधान में नेपाल में इण्डो नेपाल ट्राई सीरिज 1 से 6 जनवरी तक काठमाण्डू एवं विराट नगर में ट्राई सिरिज का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत के महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें भारत की दोनो टीमों ने नेपाल को 3-0 से हराकर खिताब भारत की झोली में डाला। भारत की टीम में राजस्थान के 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 3 खिलाडी बीकानेर के महिला वर्ग में वंशिका आचार्य एवम् पुरूष वर्ग में लोकजीत व अजयसिंह चौहान ने भाग लेकर भारत को गोल्ड मैडल दिलाया। ऑल इण्डिया बॉल बैडमिन्टन के संरक्षक जय प्रकाश व्यास ने बताया कि बीकानेर के इन 3 खिलाड़ियों का सभी बीकानेर वासियों एवं खिलाड़ियों द्वारा बीकानेर रेल्वे स्टेशन से एल.एम. स्पोर्टस कॉम्पलेक्स तक स्वागत किया गया। बीकानेर बाल बैडमिन्टन के कोषाध्यक्ष मदन व्यास, उपाध्यक्ष लोकपालसिंह भाटी, एल.एम. बैडमिन्टन एकेडमी के कोच हरिकिसन रंगा, गणेश पुरोहित, योग गुरू भुवनेश्वर पुरोहित एवं यशोवर्धनी एवं बैडमिन्टन खिलाडी राहुल, अनिकेत बिस्सा एवं सभी गणमान्य लोगो ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *