Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

शुद्धता की जांच कर आमजन को किया जा रहा है जागरूक

शुद्धता की जांच कर आमजन को किया जा रहा है जागरूक
बीकानेर। राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि.(आरसीडीएफ) जयपुर के निर्देशानुसार उरमूल डेयरी बीकानेर के विपणन व गुण नियंत्रण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दूध का दूध और पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में आम उपभोक्ताओं के घर आने वाले खुले दूध की मशीनों और जांच किट स्ट्रिप्स के माध्यम से शुद्धता की जांच कर मौके पर ही परिणाम रिपोर्ट बताकर आमजन को नकली व मिलावटी दूध से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति स्थानीय उरमूल डेयरी द्वारा जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 17 फरवरी तक चलेगा। बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि बीकानेर में अब तक कुल 505 दूध के सैम्पल आए, जिनमें से केवल 73 सैम्पल पास हुए। शेष सभी सैम्पल फैल पाए गए। शुभम गुलाटी ने बताया कि सोमवार को कुल 46 सैम्पल आए, जिसमें से 40 सैम्पल फैल और केवल 06 सैम्पल पास हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *