Bikaner Bikaner District Rajasthan

4 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा गणगौर उत्सव

4 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा गणगौर उत्सव
बीकानेर। महेश्वरी महिला समिति की बैठक महेश भवन कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में किरण झंवर एवं सरला लोहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल को वार्षिक गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति की श्रेया देवी राठी ने बताया कि गणगौर उत्सव का आयोजन नरसिंह भवन में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नरसिंह मिमानी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में पारंपरिक विधि-विधान के साथ गणगौर पूजन किया जाएगा तथा महिलाओं द्वारा गीत-संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। समिति की सदस्यों ने उत्सव को भव्य बनाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *