

ड्रीम्स टू रियलिटी 2.0 से मिली राशि से सेवा कार्यों को मिलेगा नया आयाम
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स द्वारा सेवा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। क्लब ने हाल ही में आयोजित “ड्रीम्स टू रियलिटी 2.0” कार्यक्रम से प्राप्त आय को जरूरतमंदों के लिए सुविधाएं विकसित करने में उपयोग करने का निर्णय लिया है। इस पहल के अंतर्गत 5 अप्रैल को रोटरी डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल डॉ. निशा सिंह शेखावत के करकमलों द्वारा मेडिकल इमरजेंसी बैंक तथा आभा आईडी कार्ड निर्माण केंद्र की ऑनलाइन एप्लीकेशन सुविधा का शुभारंभ किया जाएगा। क्लब के पदाधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है। यह प्रयास समाज में सेवा भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
