Bikaner Bikaner District

नोखा में सीजन का पहला कोहरा छाया , जिबिलिटी 20 से 30 मीटर रही

नोखा में मौसम ने सर्द हवाओं और घने कोहरे के साथ करवट ले ली है। रविवार सुबह क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। जिसके चलते विजिबिलिटी 20 से 30 मीटर ही रही। वाहनों को लाइट और इंडिकेटर चलाकर कर सावधानी से चलना पड़ा।

नोखा में रविवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाया। शनिवार शाम शीत लहर होने के कारण रविवार अलसुबह से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था। सुबह तक देहात की सड़कें कोहरे से ढक चुकी थी। जिसके बीच से वाहन लेकर निकलना मुश्किल रहा। ऐसे में मालवाहक वाहन सड़कों किनारे खड़े कर दिए गए। जो वाहन चलते दिखे वो भी बेहद धीमी गति और फॉग लाइट के साथ गुजरते दिखे।

शहर में दृश्यता 20 से 30 मीटर और ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 20 मीटर रही। मौसम में बदलाव के बाद सुबह 10 बजे बाद से मौसमी व्यंजनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *