Bikaner Jaipur Rajasthan Sports

सेखों मैराथन का पहला संस्करण आयोजित

सेखों मैराथन का पहला संस्करण आयोजित
बीकानेर/जयपुर। भारतीय वायु सेना स्टेशन जयपुर ने फ्लाइंग अफ़सर निर्मलजीत सिंह सेखों के सम्मान में 2 नवंबर 2025 को सेखों मैराथन का पहला संस्करण आयोजित किया, जिसका आधिकारिक शीर्षक “ सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन (ैप्ड -25)“ , हैं जो 1971 के भारत -पाक युद्ध के दौरान अपनी असाधारण बहादुरी के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित एकमात्र वायु सेना अधिकारी हैं। इस आयोजन का उद्देश्य फिटनेस, राष्ट्रीय एकता और भारतीय वायु सेना के मूल मूल्यों को बढ़ावा देना है ।भारत भर के 60 स्थानों में से एक, वायु सेना स्टेशन जयपुर ने हरी-भरी घाटियों, खूबसूरत पहाड़ों और गुलाबी शहर के प्राकृतिक वनस्पतियों और जीवो के बीच से नाहरगढ़ /जयगढ़ तक एक दौड़ का आयोजन किया , जिसने प्रतिभागियों को हाफ मैराथन 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर श्रेणियां में एक प्रतिष्ठित और रोमाँचकारी अनुभव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *