

गुलाल उड़ाकर रंगों के उत्सव की शुरुआत
बीकानेर। शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज ने आज नागणेची मंदिर प्रांगण में भजनों की प्रस्तुति देते हुए माता जी को गुलाल चरणों में अर्पित करते हुए शहर में शांतिपूर्वक होली महोत्सव प्रारंभ करने की अरदास की प्रार्थना की गई। मंदिर प्रांगण में गुलाल और पुष्पवर्षा की गई। समाज के बुजुर्ग और युवा मिलकर गोगागेट से गेर के रूप में शहर में प्रवेश करते हुए होलका का आगाज किया। नितिन वत्सस ने बताया कि आज माता नागणेची के प्रांगण में शाकद्वीपीय समाज के महिलां पुरुष बड़ी संख्या में शाम ढलते ही पहुंचने शुरू हुए उसके बाद प्रांगण में पारंपरिक भजनों के साथ माता के चरणों में धोक लगाई गई।
