

गणिवर्य, मुनि व साध्वी वृंद का विदाई समारोह कल
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गणिवर्य मुनि मेहुल प्रभ सागर म.सा. मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला व शंखनिधिश्रीजी में संबोधि चातुर्मास 2025 के समापन विदाई समारोह रविवार को सुबह नौ बजे रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में होगा।
सुगन महाराज का उपासरा ट्रस्ट,, खरतरगच्छ युवक परिषद की बीकानेर इकाई की ओर से आयोजित विदाई समारोह में संबोधि चातुर्मास 25 के दौरान देव, गुरु व धर्म-अध्यात्म के प्रति जागृति के लिए हुई गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।
