Bikaner Bikaner District Rajasthan

महाकवि राठौड़ की कृति बैली में भगवान राधा-कृष्ण का अद्वितीय चित्रण

image description

महाकवि राठौड़ की कृति बैली में भगवान राधा-कृष्ण का अद्वितीय चित्रण
बीकानेर। इण्डिय नेशलन ट्रस्ट फॉर आर्ट एण्ड कल्चर हैरिटेज तथा रोटरी क्लब सुप्रीम के तत्वावधान में महाकवि पृथ्वीराज राठौड के संदर्भ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मनमोहन कल्याणी द्वारा की गई तथा संचालन पृथ्वीराज रतनू द्वारा किया गया। कृष्ण लाल बिश्नोई द्वारा पृथ्वीराज राठौड द्वारा कृति बैली के बारे में विस्तृत चित्रण किया गया। यह कृति श्री कृष्ण-राधा के बारे में अद्वितीय कृति है। यह पांचवां वेद कहा गया है। मोहनलाल जांगिड द्वारा महाकवि राठौड़ के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में बताया। इस मौके पर प्रवीण गुप्ता, डॉ. रितेश व्यास, रमेश स्वामी, श्री सुभाष बिश्नोई आदि ने भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *