Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

दिल से हंसो कार्यक्रम में गूंजा हास्य का रंग

दिल से हंसो कार्यक्रम में गूंजा हास्य का रंग
बीकानेर। अप्रैल फूल दिवस के अवसर पर शहर के रचनाकारों द्वारा “दिल से हंसो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हास्य-व्यंग्य रचनाओं के माध्यम से उपस्थित जनों को खूब गुदगुदाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एस.एन. हर्ष ने करते हुए कहा कि दिनभर में मात्र दस मिनट हंसने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मानसिक तनाव भी कम होता है। मुख्य अतिथि गौरीशंकर मधुकर ने अपने चुटीले अंदाज में छोटी-छोटी रचनाओं के माध्यम से जीवन की विसंगतियों पर प्रहार करते हुए हंसने की कला सिखाई। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. अभयसिंह टॉक ने हास्य रचना प्रस्तुत कर इसके सकारात्मक प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में ज्योति वधवा, मनीषा सोनी, राजाराम स्वर्णकार, कैलाश टॉक, पम्मी कोचर, नासिर जैदी, डॉ. बसंती हर्ष, जुगलकिशोर पुरोहित, लीलाधर सोनी, कृष्णा वर्मा, मधुरिमा सिंह, क़ासिम बीकानेरी, मोहनलाल जांगिड़, ज्योति स्वामी, जगदीशदान बीठू, प्रो. नरसिंह बिन्नानी और मोहम्मद शमीम सहित अनेक रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *