

जिला उद्योग संघ ने राउमावि में भेंट की सामग्री
बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बघिर में आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई। अध्यक्ष ने प्लास्टिक कुर्सियां, विज्ञान लैब हेतु टेबल, कक्षाओं हेतु पर्दे, पाइप व स्टील के बर्तन भेंट किये। भामाशाह द्वारा बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर कैमरे भी लगवाए गए। सुनीता गुलाटी ने बताया कि 60 बच्चों व शाला परिवार को सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर नरेश मित्तल, लूणकरण सेठिया, अरविंद रांका, विनोद जोशी, योगेश सेठिया, प्रिंसिपल रेणु वर्मा, उमेद सिंह राजपूत, रेणुका स्वामी, प्रेमलता श्रीमाली, इंद्रा मोदी, रोहित आचार्य, मुकेश आढ़ा, आशुराम आदि उपस्थित थे।
