

शहीदों का राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा याद रहेगा
बीकानेर। ब्लू मून चैरिटेबल स्कूल और हरि प्यारी सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों के प्रति श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित सभी जनों ने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को याद कर दो मिनट का मौन रखा। डॉ. अर्पिता गुप्ता ने विद्यार्थियों को शहीदों के बलिदान और समर्पण की महत्ता को समझाया। युवाओं से देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की अपील की। इस मौके पर नरेश खत्री, विजय कपूर, स्नेहा शर्मा, प्रिया भार्गव, निशु लिम्बा,कौशलेश गोस्वामी, किशन लाल, कांता खत्री, परवीन बानो, पुष्पा सोनी, मोहित शर्मा, शिखा चौधरी, रोहित शर्मा, मुकेश पंडित, ओम प्रकाश बिनावर, लीलावती बिनावर, नरेंद्र सिंह, अनु जांगिड़, कमल सांखला, शिवानी भावना, सिंह आदि उपस्थित थे।
