Bikaner Bikaner District Rajasthan

 भगवान का स्वरूप है गौ माता

 भगवान का स्वरूप है गौमाता
बीकानेर। गोचर आंदोलन स्थगित हुआ है, खत्म नहीं, यानि जब-जब गोचर-ओरण पर संकट आएगा संत समाज सबसे अग्रणी नजर आएगा। यह उद्गार संत सरजूदास महाराज ने नत्थूसर बास स्थित हनुमानजी मंदिर में आयोजित अभिनंदन समारोह में व्यक्त किए। श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए महाराज ने कहा कि जिस प्रकार सूर्य-चंद्रमा प्रत्यक्ष देवता हैं उसी प्रकार गौमाता में 33 कोटि देवी-देवता विराजमान हैं। समाजसेवी कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि गोचर आंदोलन में पूरे बीकानेर के गौसेवकों, सामाजिक संस्थानों की महत्ती भूमिका रही और महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज के नेतृत्व में जो सफलता मिली है वह अभूतपूर्व है। नत्थूसर बास क्षेत्र के मोहल्लेवासियों ने श्री सरजूदास जी महाराज का अभिनंदन कर आभार जताया। इस दौरान भंवर सांखला, नन्दकिशोर गहलोत, गिरधारी सांखला, दिनेश सांखला, विमल चौहान, सुशील कच्छावा, चंदर तंवर ,ललित कच्छावा, गौरीशंकर भाटी, राकेश सांखला, सत्यनारायण सांखला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *