Bikaner Bikaner District Rajasthan

संविधान नागरिकों को अधिकार व कर्तव्य दोनों देता है

संविधान नागरिकों को अधिकार व कर्तव्य दोनों देता है
बीकानेर। पर्यटन लेखक संघ- महफिले अदब द्वारा गणतंत्र दिवस पर विशेष काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। काव्य गोष्ठी का संचालन करते हुए वरिष्ठ शायर व आकाशवाणी के उद्घोषक असद अली असद ने बताया कि इस विशेष काव्य गोष्ठी के तहत देश प्रेम विषय पर हिंदी-उर्दू- राजस्थानी- त्रिभाषाओं के रचनाकारों ने उत्कृष्ट रचनाएं सुना कर संपूर्ण वातावरण राष्ट्र भक्तिमय बना दिया। ा काव्य गोष्ठी के अध्यक्ष डॉ. नरसिंह बिनानी थे। काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि पीबीएम हॉस्पिटल के पूर्व नर्सिंग अधीक्षक एवं वरिष्ठ कवि डा. जगदीश दान बारहठ थे।
काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ. नरसिंह बिनानी ने कहा कि इसी दिन से संविधान लागू होने से हमारा देश श्रेष्ठ गणतंत्र बन गया। बिनानी ने देश प्रेम से ओतप्रोत काव्य रचना – देश के संविधान का, स्वाधीनता सेनानियों का, सभी देश प्रेमियों का,‌ एक ही संदेश है आवाज दो हम एक हैं, हम एक हैं। प्रस्तुत कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर कवि अब्दुल शकूर बीकाणवी, शायर अमर जुनूनी, हेम बांठिया आदि ने राष्ट्रीय गौरव से परिपूर्ण रचनाएं एवं देश प्रेम भाव प्रस्तुत किए। काव्य गोष्ठी का संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक असद अली असद ने किया । अंत में आयोजक संस्था के वरिष्ठ शायर डॉ. जिया उल हसन कादरी ने ऑनलाइन जुड़कर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *