Bikaner Bikaner District Rajasthan

म्हारी प्यारी गवरल कार्यक्रम में झलकी लोक संस्कृति की रंगत

म्हारी प्यारी गवरल कार्यक्रम में झलकी लोक संस्कृति की रंगत
बीकानेर। प्रीति क्लब द्वारा आयोजित “म्हारी प्यारी गवरल” कार्यक्रम श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा के मनमोहक रंगों से सराबोर रहा। गवरजा माता की भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन ने राजस्थानी लोक संस्कृति की सजीव झलक प्रस्तुत करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में कुल 11 समूहों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें 6 समूहों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुशील थिरानी तथा विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश करनानी एवं रामप्रसाद मिमानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रघुवीर झंवर ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *