Bikaner Bikaner District Rajasthan

व्यापार उद्योग मंडल ने लिखा वित मंत्री को पत्र

व्यापार उद्योग मण्डल ने लिखा वित मंत्री को पत्र
बीकानेर। व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने व्यवसायियों व उद्योगपतियों सहित एसोसिएट संस्थाओं द्वारा रखी गई मांग के सर्न्दभ में वित मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर ऑडिट व रिर्टन भरने की अन्तिम तिथियों में संशोधन कर आगे बढ़ाने की मांग रखी है। पत्र में लिखा गया है कि बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल उद्योग एव व्यापार की प्रतिनिधि संस्था के अर्न्तगत आने वाली एसोसिएट संस्थाओं और चार्टेड एकाउटेंट संस्थाओं द्वारा ऑडिट व रिर्टन भरने की अन्तिम तारीख को बढाया जाए, जिसे 30 सितम्बर के बजाए 30 नवम्बर किया जाए वहीं कॉर्पोरेट ऑडिट रिर्पोट की दिनांक 30 नवम्बर को बढाकर 31 दिसम्बर किया जाए तो समुचे भारत वर्ष के व्यवसायियों को राहत मिलेंगी। यह निर्णय करदाताओं और देश के अर्थव्यवस्था दोनो के लिए हितकारी होगा साथ ही पत्र में 7 बिन्दुवार विवरण में बताया गया है कि युटिलिटी जारी करने में देरी, रिर्टन के साथ-साथ अन्य विवरण प्रस्तुत करना पोर्टल मे तकनीकी गडबडियों व त्यौहारो के सीजन जैसी दिक्कतों की वजह से तिथियों को बढ़ाने का निवेदन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *