Bikaner Bikaner District Rajasthan

बजट आत्मनिर्भर भारत की ओर उठाया गया साहसिक कदम

बजट आत्मनिर्भर भारत की ओर उठाया गया साहसिक कदम
बीकानेर। पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का केन्द्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की ओर उठाया गया साहसिक कदम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। यह बजट हमारी मजबूत अर्थव्यवस्था और कुशल वित्तीय प्रबंधन का बेजोड़ नमूना है। राठौड़ ने सोमवार को केन्द्रीय बजट के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात कही। राठौड़ ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास का बजट है। बजट में महिलाओं को स्वालम्बी बनाने, युवाओं को कौशल के साथ जोड़ने, एमएसएमई उद्योगों की क्रांति लाने, किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में दुनिया का सिरमौर बनने की दिशा में पहल की गई है। इस दौरान श्याम पंचारिया, चम्पालाल गेदर, राजेन्द्र पंवार, बलवीर पूनिया मुकेश बन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *