Bikaner Bikaner District Rajasthan

सूर्यगुण पुष्पांजलि पुस्तक का हुआ लोकार्पण, शोभायात्रा के साथ मनाया जाएगा सूर्य सप्तमी महोत्सव

सूर्यगुण पुष्पांजलि पुस्तक का हुआ लोकार्पण, शोभायात्रा के साथ मनाया जाएगा सूर्य सप्तमी महोत्सव
बीकानेर। सूर्य भगवान प्रत्यक्ष देवता के रूप में माने जाते हैं और शाकद्वीपीय समाज माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सूर्य सप्तमी के रूप में मनाते हैं। यह बात बलदेव शर्मा ने 24 जनवरी 2026, शनिवार को श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर प्रांगण में सूर्यगुण पुष्पांजलि पुस्तक के लोकार्पण अवसर पर कही। रवि रश्मि युवा संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि सूर्य सप्तमी महोत्सव के तहत सूर्यगुण पुष्पांजलि पुस्तक का लोकार्पण किया गया तथा वाहन रैली निकाल कर शोभायात्रा हेतु आमंत्रण दिया गया। वाहन यात्रा श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर से रवाना हुई जो भुजिया बाजार, सेवगों का चौक, जसोलाई एवं मुख्य मार्गों से पुन: श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंची। 25 जनवरी को सुबह 9 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सूर्य भगवान की रथ यात्रा लक्ष्मीनाथजी मंदिर से प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा चूड़ी बाजार, भट्टड़ों का चौक, सेवगों का चौक, साले की होली, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक, रांगड़ी चौक व बड़ा बाजार होते हुए वापस लक्ष्मीनाथजी मंदिर पहुंचेगी। ऊंट-घोड़ों व ढोल-ताशों के साथ जय भास्कर के जयघोष के साथ यह शोभायात्रा निकाली जाएगी। पुस्तक लोकार्पण के दौरान दयाशंकर शर्मा, किशन कुमार, अजय, हरीश, गणेशदास, उत्तम शर्मा, मोहित शर्मा, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *