

मां गवरजा का बनोला मनाया
बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर में मां गवरजा के बनोले एवं खोल भरने की पारंपरिक रस्म का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए मंगल गीत और भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रश्मि देवी राठी ने बताया कि महिलाओं ने सामूहिक रूप से मां गवरजा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान अरुणा राठी, पूजा राठी, दीपिका राठी, शांति भटृड़, विमला देवी राठी, शशि चांडक, शकुंतला दमानी, उमा दमानी, शालिनी जोशी तथा भारती राठी ने भजन-कीर्तन और गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
